कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के बीच पार्टी करने पर कोलकाता के होटल से 37 लोग गिरफ्तार

कोलकाता में पांच सितारा होटल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने पर शनिवार देर रात कम से कम 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोलकाता, 11 जुलाई : कोलकाता में पांच सितारा होटल में कोविड-19 (COVID-19) संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने पर शनिवार देर रात कम से कम 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि कोलकाता में पार्क स्ट्रीट पर पार्क होटल में छापा मारकर दो महंगी कार और 38 मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान जब्त किए गए.

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक खुफिया सूचना मिलने पर पार्क होटल पर देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर छापा मारा गया और कोविड संबंधी पाबंदियों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाकर पार्टी करने पर दूसरी तथा तीसरी मंजिल से 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया.’’ उन्होंने बताया, ‘‘छापे के दौरान गिरफ्तार लोगों में से कुछ ने पुलिस अधिकारियों से साथ दुर्व्यवहार किया.’’ यह भी पढ़ें : कंधार में तालिबान के कब्जे की खबरों के बीच भारत ने अपने राजनयिकों, सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाया

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो पायनियर डीजे डिस्क, एक एम्प्लीफायर, दो साउंड बॉक्स, एक डीजे लाइट, तीन हुक्के, शराब की चार बोतलें और एक गांजे की ‘पुड़ियां’ भी बरामद कीं. उन्होंने बताया कि पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में आईपीसी और आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला