युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोविड-19 के 37 नये मामले

बल में अभी कोविड-19 के 109 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए। इनमें से 37 मामले कोलकाता स्थित इसकी जीआरएसईएल इकाई से है, जो हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है।

बल में अभी कोविड-19 के 109 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जीआरएसईएल इकाई में पदस्थ 55 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी की संक्रमण के कारण सोमवार को मौत हो गयी थी।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के अब तक 38 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक को छोड़कर सभी मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं।

सीआईएसएफ में बुधवार को सामने आये संक्रमण के शेष चार मामले बल की दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई से हैं। इस इकाई में कुल 28 मरीजों का अब इलाज चल रहा है।

जीआरएसईएल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है जो नौसेना और तटरक्षक की युद्धक आवश्यकताओं को पूरा करता है।

आतंकवाद से इस प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए 2016 में यहां सीआईएसएफ को तैनात किया गया था।

बल के दिवंगत अधिकारी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पांच मई को इस बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक इस बीमारी के कारण कुल छह मौतें हुयी हैं। इनमें से अधिकतम तीन मौतें सीआईएसएफ में हुयी हैं जबकि सीमा सुरक्षा बल में दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक जवान की मृत्यु हुयी है।

बल में कोरोना वायरस कुल मामलों में बल की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में 28 मामले, अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में पांच और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन मामले है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\