ताजा खबरें | ओडिशा में छह लोकसभा और 42 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 37.64 प्रतिशत मतदान
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा में शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में छह सीट और 42 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 37.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 25 मई ओडिशा में शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में छह सीट और 42 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 37.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर जिले के ओलीचंदनपुर में बूथ स्तर के अधिकारी के रूप में तैनात सहायक शिक्षक मनोरंजन साहू ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इसी तरह बालासोर जिले के नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र के ईश्वरपुर में मतदान केंद्र पर कतार में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति की भी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों की मौत संभवत: लू लगने के कारण हुई।
जगतसिंहपुर लोकसभा सीट के गोप इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया।
मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ इन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 42 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन बी ढल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ खबरों को छोड़कर अब तक 10,882 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे तक 99.61 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 37.64 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि बालासोर सीट पर सबसे अधिक 40.71 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मयूरभंज में 40.09, जगतसिंहपुर में 38.82, भद्रक में 36.64, केंद्रपाड़ा में 35.84 और जाजपुर में 33.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
ओडिशा में छह संसदीय क्षेत्रों के लिए 66 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 394 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चरण में कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा जिनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली, ओडिशा के छह मंत्री और चार मौजूदा सांसद शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)