देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,663 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,663 नये मामले सामने आये तथा 39 और मरीजों की मौत हो गई।

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,663 नये मामले सामने आये तथा 39 और मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया, तो एक और लॉकडाउन लग सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,71,306 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 51,591 हो गई है।

पिछले बुधवार से, महाराष्ट्र में दैनिक आधार पर 3,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को, राज्य में 4,092 नये मामले सामने आये थे जो कि एक महीने से अधिक समय में एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं।

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है जहां कोविड-19 रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक फरवरी से यात्रा प्रतिबंधों में छूट दी गई है, जो संख्या में वृद्धि के कारणों में से एक हो सकती है।

मंगलवार को 2,700 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, इससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19,81,408 हो गई। राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 95.66 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट