देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 365 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 365 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 365 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना वायरस संक्रमण के इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही दिल्ली में कोविड महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,03,554 हो गई, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 26,201 पर पहुंच गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 18,543 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 479 नए मरीज मिले थे, जबकि एक मरीज की इससे मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,912 हो गयी है, इनमें से 1,513 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या 676 है। अस्पतालों में कोविड-19 के 114 मरीज भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू