देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,648 नए मामले, 72 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,648 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 67,420 तक पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 जुलाई कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,648 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 67,420 तक पहुंच गई।

साथ ही, राज्य में और 72 मरीजों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,403 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Earthquake in Jammu and Kashmir: भूकंप के झटके से फिर हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, तीव्रता 3.5 मापी गई.

इसी दौरान, 730 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 3,648 नए मामलों में से 1,452 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया कि 20 जुलाई की शाम तक राज्य में कुल 67,420 मामले हो गये, जिनमें 1,403 मरीजों की मौत हो चुकी है और 23,795 मरीजों को इस रोग से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन 42,216 मरीजों में से 580 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, जिन 72 मरीजों की मौत हुई उनमें से 31 बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के थे। इसके अलावा दक्षिण कन्नड़ के सात, धारवाड़ के छह, मैसुरू के पांच, बीदर के चार, बागलकोट के तीन, बेल्लारी, कलबुर्गी, कोप्पल और चित्रदुर्ग के दो-दो, विजयपुरा, उडुपी, दावणगेरे, हसन, तुमकुरू, चिक्कमंगलुरू, हावेरी और शिवमोगा के एक एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में अबतक 10,57,303 नमूनों का परीक्षण किया गया है जिनमें 36,473 परीक्षण सोमवार को किये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी