देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 363 नए मामले आए, एक और मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 363 नए मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,766 हो गयी।

भोपाल, 28 फरवरी मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 363 नए मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,766 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसे मिलाकर प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,864 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 16 जिलों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 165 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 49 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,61,766 संक्रमितों में से अब तक 2,55,117 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,785 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 243 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\