देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,616 नये मरीज सामने आए, 65 और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 3,616 नये मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,594 हो गई।

चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 3,616 नये मरीज सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,594 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में 65 और लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई। अबतक राज्य में कुल 1,636 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है।

यह भी पढ़े | ब्राजील के प्रेसिडेंट जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए जांच किए नमूनों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है जिनमें से करीब 40 हजार नमूनों की जांच आज की गई।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में जिन 65 लोगों की मौत हुई है उनमें 52 अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5134 मामले पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंची.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नये मामलों में 1,203 मामले अकेले चेन्नई से आए हैं। हालांकि, शहर में नये मामलों में कमी आ रही है क्योंकि सोमवार को चेन्नई में 1,747 नये मामले सामने आए थे जबकि रविवार को 1,713 नये संक्रमितों का पता चला था। वहीं चार जुलाई को चेन्नई में 1,832 मामले सामले आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक में राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,18,594 मामले आ चुके हैं जिनमें से अकेले 71,230 मामले चेन्नई के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज राज्य में 36,938 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलकार अबतक तमिलनाडु में कुल 14,13,435 नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक इस समय राज्य में कुल 96 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 नमूनों की जांच की जा रही है जिनमें से 50 सरकारी और 46 निजी प्रयोगशालाए हैं।

विभाग ने बताया कि इस अवधि में 4,545 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है।

बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में अबतक 71,116 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 45,839 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई