देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,611 नए मामले, 38 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,611 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 38 लोगों की मौत हो गयी।

मुंबई, 13 फरवरी महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,611 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 38 लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,60,186 हो गयी, जबकि संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 51,489 पर पहुंच गया है ।

अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को स्वस्थ हुए 1,773 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 19,74,248 लोग ठीक हो चुके हैं और 33,269 लोगों का उपचार चल रहा है।

मुंबई से संक्रमण के 529 नए मामले आए तथा छह और मरीजों की मौत हो गयी। मुंबई में अब तक 3,13,431 मामले आए हैं और 11,415 लोगों की मौत हुई है।

नासिक संभाग में संक्रमितों की संख्या 2,80,841 और मृतकों की संख्या 5170 हो गयी है। वहीं, पुणे संभाग में अब तक 5,08,146 मामले आए हैं और 11,666 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट