देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,580 नए मामले आए, 89 मौतें, 3,171 मरीज ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,580 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,09,951 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 24 दिसंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,580 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,09,951 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 89 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,058 हो गई।
उपचार के बाद कुल 3,171 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,04,871 हो गई।
राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 54,891 है।
मुंबई महानगर में दिन में 643 नए मामले सामने आए, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,89,204 तक पहुंच गई, जबकि बीमारी के कारण 12 और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,045 हो गई।
राज्यभर में बृहस्पतिवार को 62,728 नए नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक हुई कोविड-19 जांच की संख्या बढ़कर 1,23,41,204 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)