अमेरिका में 35 राज्यों ने दोबारा कामकाज शुरू करने की औपचारिक योजना जारी की

देश में कोरोना वायरस के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। अमेरिका में वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले दो महीने में 61,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

वाशिंगटन, 30 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बुधवार को आने वाले दिन बेहतर होने का आश्वासन देने के बाद अमेरिका के 50 में से कम से कम 35 राज्यों ने कामकाज दोबारा शुरू करने की औपचारिक योजना जारी कर दी है।

देश में कोरोना वायरस के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। अमेरिका में वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले दो महीने में 61,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंसे ने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया कि 35 राज्यों ने दोबारा काम काज शुरू करने के लिए औपचारिक योजनाएं जारी कर दी हैं। इनमें से कई प्रशासन में यहां हमारी टीमों से भी परामर्श कर रहे हैं। हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।’’

‘ओपनिंग अप अमेरिका अगेन’ पर उद्योग के अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस गोलमेज सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा था, ‘‘ हम शाके व्यक्त करते हैं... मुझे यह कहना है कि हम अदृश्य दुश्मन के हाथ जान गंवाने वाले हर इंसान के लिए शोक व्यक्त करते हैं। अब हम खुश हैं कि यह दर्द और पीड़ा खत्म होने वाला है।’’

अमेरिका में कोविड-19 के 10 लाख से अधिक मामले हैं।

ट्रम्प ने देश में कोविड-19 से 60 हजार लोगों के मारे जाने की बात कही थी लेकिन देश में मृतक संख्या 61,000 के पार हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी