देश की खबरें | ब्रितानी जलक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 35 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब एक महीने पहले ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के लगभग 35 मछुआरों को सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया गया। रक्षा विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

तमिलनाडु, 20 नवंबर करीब एक महीने पहले ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के लगभग 35 मछुआरों को सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया गया। रक्षा विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इन मछुआरों पर मुकदमा चलाया गया था और उन पर 25,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया था।

मछुआरे बीआईओटी के पास लगभग 230 समुद्री मील क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे। बीआईओटी 58 द्वीपों का एक समूह है जो लगभग 6,40,000 वर्ग किलोमीटर तक महासागर में फैला है।

बयान में कहा गया कि यह एक ब्रिटिश समुद्री क्षेत्र है, जो पूर्वी अफ्रीका और इंडोनेशिया के बीच स्थित है तथा लंदन से प्रशासित होता है।

इसमें बताया गया कि मछुआरों को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उन पर बीआईओटी में मुकदमा चलाया गया तथा 25,000 ब्रिटिश पाउंड जुर्माना लगाया गया।

बयान में कहा गया कि जुर्माना नहीं भरने पर एक नौका को जब्त कर लिया गया है, जबकि एक अन्य नौका को छोड़ दिया गया है और चालक दल के 35 सदस्यों को रिहा कर दिया गया है।

इसमें कहा गया कि मछुआरों को उनकी एक नौका और बीआईओटी गश्ती पोत ‘ग्रैम्पियन एंड्योरेंस’ पर लाया गया तथा उन्हें समुद्र में भारतीय तटरक्षक पोतों ‘अनघ’ और ‘सी 441’ को सौंप दिया गया।

मछुआरों के विझिंजम पहुंचने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी और पूछताछ की जाएगी।

बयान में कहा गया कि इसके बाद, उन्हें तमिलनाडु के थेंगापट्टिनम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now