देश की खबरें | श्रीनगर में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान, 25 वर्ष में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में बृहस्पतिवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा और श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज तापमान पिछले 25 वर्ष में जुलाई के महीने में सबसे अधिक रहा है।

जम्मू/श्रीनगर, चार जुलाई कश्मीर में बृहस्पतिवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा और श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज तापमान पिछले 25 वर्ष में जुलाई के महीने में सबसे अधिक रहा है।

जुलाई 1999 में शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली (31.7 डिग्री सेल्सियस), कोलकाता (31 डिग्री सेल्सियस), मुंबई (32 डिग्री सेल्सियस) और बेंगलुरु (28 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में श्रीनगर में तापमान अधिक दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अन्य इलाकों में भी गर्मी का दौरा जारी है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और कुपवाड़ा में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कुछ सप्ताह से घाटी के तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी की कमी हो गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही घाटी के सभी विद्यालयों में आठ जुलाई से 10 दिन की गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट