देश की खबरें | मुलैठी की जड़ों में लपेटी गई 345 किलो हेरोइन मुंबई बंदरगाह से जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई बंदरगाह से मुलैठी की जड़ में लपेटी हुई 345 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई बंदरगाह से मुलैठी की जड़ में लपेटी हुई 345 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1,725 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन सितंबर को पुलिस ने दो अफगान नागरिकों मुस्तफा स्टानिकजई (23) और रहीमुल्ला रहीमी (44) को 312.5 किलोग्राम “मेथामफेटामाइन” और 10 किलोग्राम “उच्च गुणवत्ता” वाली हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लगातार पूछताछ के बाद पुलिस को मुलैठी की जड़ की एक खेप के बारे में बताया, जिसे मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि मुलैठी की जड़ों की खेप का कुल वजन 20 हज़ार किलोग्राम था। शुक्रवार को पुलिस के एक दल को मुंबई भेजा गया था, जिसने खेप का पता लगाया।

पुलिस ने बताया कि प्राधिकारियों को प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि पूरी खेप की पहले भी जांच की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान बैग को नुकसान हुआ और मुलैठी की जड़ें कंटेनर के अंदर बिखरी हुई पाई गई।

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि एक-एक जड़ का निरीक्षण करने पर पता लगा कि कुछ डंडियों का रंग दूसरों की तुलना में गहरा था। बाद में गहरे रंग की सभी जड़ों में हेरोइन का पता लगाया गया।

पुलिस के मुताबिक, अध्ययनों से पता चला है कि अगर एक व्यक्ति दो किलो हेरोइन का सेवन करता है तो उसकी मृत्यु होने की संभावना है।

पुलिस ने कहा कि उक्त मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट