देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.63 लाख हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

पुडुचेरी, पांच फरवरी पुडुचेरी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1.63 लाख हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2,254 नमूनों की जांच में ये नए मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा एक और रोगी की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,947 हो गई।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुडुचेरी से 224, कराइकल से 74, यानम से 39 और माहे से 7 मामले सामने आए।

पुडुचेरी में शुक्रवार को संक्रमण के 431 और बृहस्पतिवार को 499 मामले सामने आए थे।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,630 है। इनमें से 114 अस्पतालों में भर्ती हैं। 4516 रोगी गृह पृथकवास में हैं। बीते 24 घंटे में 1,717 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,57,330 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 21,74,610 नमूनों की जांच कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट