देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 33,914 नये मामले, 86 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 33,914 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,69,425 हो गयी जबकि 86 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,237 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 जनवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 33,914 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,69,425 हो गयी जबकि 86 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,237 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामलों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 13 मामले भी शामिल हैं। इससे पहले राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,286 नये मामले सामने आए थे जबकि 36 मरीजों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के 2,858 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 1,534 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,02,923 हो गयी है। इस दौरान राजधानी मुंबई में संक्रमण के 1,815 नये मामले सामने आए जबकि 10 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 30,500 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 71,20,436 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 94.07 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 7,36,84,359 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 1,72,498 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड