देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,320 नये मामले, संक्रमण से और 61 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,320 नये मामले आए, वहीं संक्रमण से और 61 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,320 नये मामले आए, वहीं संक्रमण से और 61 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 65,34,557 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,38,725 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में 4,050 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 63,53,079 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 के 39,191 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2,61,842 लोग गृह-पृथकवास में हैं जबकि 1,461 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं।

राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 97.22 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 5,76,46,515 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\