खेल की खबरें | साइ के बेंगलुरु परिसर में हॉकी के 16 खिलाड़ी सहित 33 लोग कोविड-19 संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य सहित 33 लोग शुक्रवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में कोरोना-19 वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये है।
बेंगलुरु, 21 जनवरी सीनियर पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य सहित 33 लोग शुक्रवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में कोरोना-19 वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये है।
साइ ने बताया कि ज्यादातर खिलाड़ियों में बीमारी के लक्षण् नहीं दिख रहे है और सभी को पृथकवास में रखा गया है। उन्होंने हालांकि किसी की पहचान नहीं बतायी।
साइ ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका में आगामी एफआईएच प्रो लीग से पहले यहां केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे सीनियर पुरुष हॉकी टीम के 16 खिलाड़ियों और एक कोच को जांच में पॉजिटिव पाया गया है। उनमें हालांकि कोई लक्षण नहीं है। ’’
अप्रैल में होने वाले विश्व कप के लिए प्रशिक्षण ले रही जूनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों में 15 का नतीजा पॉजिटिव आया है। इसमें से तीन में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे है जबकि बाकी में इसके लक्षण दिख रहे हैं।
सीनियर महिला हॉकी टीम की एक खिलाड़ी और एथलेटिक्स टीम के एक मालिशिये को भी पॉजिटिव पाया गया है।
साइ ने कहा कि वह खिलाड़ियों के पृथकवास में उपचार के लिये सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
इससे पहले साइ के पटियाला ट्रेनिंग सेंटर में 25 से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आये थे जिसमें मुक्केबाज सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)