देश की खबरें | असम में कोरोना वायरस के 33 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,17,872 पर पहुंच गए।

गुवाहाटी, 17 मार्च असम में बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,17,872 पर पहुंच गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई तथा मृतक संख्या 1,099 बनी हुई है।

इस बीच 10,143 लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गई तथा लाभान्वितों की कुल संख्या 5,86,518 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, विभिन्न रोगों से पीड़ित 623 लोगों, 4,012 वरिष्ठ नागरिकों और 3,993 स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई।

इसमें बताया गया कि टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया।

जोरहाट में कोविड-19 के 15 और कामरूप महानगर में 10 नए मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण की दर 0.25 फीसदी है। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर 0.50 फीसदी है।

असम में 280 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 2,15,146 लोग संक्रमणमुक्त हो गए तथा तीन संक्रमित अन्य राज्यों में चले गए।

राज्य में अब तक 70,62,543 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट