देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3260 नये मामले सामने आये, तीन और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,260 नये मामले सामने आये जबकि तीन और मरीजों की मौत हो गई। इन नये मामलों में मुंबई में सामने आये 1,648 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,45,022 और मृतक संख्या 1,47,892 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मुंबई, 22 जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,260 नये मामले सामने आये जबकि तीन और मरीजों की मौत हो गई। इन नये मामलों में मुंबई में सामने आये 1,648 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,45,022 और मृतक संख्या 1,47,892 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

राज्य में एक दिन पहले सामने आये कोविड-19 के 3,659 मामलों की तुलना में बुधवार को 399 कम मामले सामने आये।

राज्य में तीन और मरीजों की मौत हो गई जिनमें से दो मरीजों की मृत्यु मुंबई में और एक मरीज की मृत्यु रायगढ़ में हुई। राज्य में बीए.5 सब-वेरिएंट के छह नये मामलों का भी पता चला।

वर्तमान में, महाराष्ट्र में 24,639 उपचाराधीन मामले हैं, जिसमें राज्य में सबसे अधिक 13,501 मामले मुंबई में हैं जबकि ठाणे में 5,621 मरीज हैं। इसमें कहा गया है कि 3,533 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 77,72,491 हो गई है। महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.83 फीसदी है। मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है।

इस बीच अहमदाबाद से मिली खबर के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 407 नये मामले सामने आये, जो चार महीनों में सबसे अधिक दैनिक संख्या है। इससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,28,493 हो गई।

एक अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान 190 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 12,15,806 हो गई, जबकि मृतक संख्या 10,946 पर अपरिवर्तित रही। इसके साथ, राज्य में अब 1,741 उपचाराधीन मामले हैं, जिसमें चार मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

उन्होंने कहा कि इन नये मामलों में, 210 मामले अहमदाबाद में दर्ज किए गए जो कि राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद सूरत में 57, वडोदरा में 41 और राजकोट में 20 मामले दर्ज किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट