देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 324 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 324 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,70,951 हो गयी जबकि दो और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,752 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 मार्च महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 324 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,70,951 हो गयी जबकि दो और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,43,752 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

मुंबई में 31 जबकि पुणे शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नये मामले सामने आए। दोनों ही शहरों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

संक्रमण के नये मामलों में पुणे क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 149 नये मामले सामने आए जबकि मुंबई क्षेत्र में 70 नये मामले दर्ज किए गए।

पुणे और लातूर क्षेत्र में कोविड-19 के दो-दो मरीजों की मौत हुई। मुंबई के पास पनवेल और अहमदनगर जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 525 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,20,474 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.09 प्रतिशत हो गयी है। मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,721 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 7,85,90,233 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 62,047 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट