देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 323 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई जबकि 323 नए मामले आये है।

लखनऊ, 23 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई जबकि 323 नए मामले आये है।

इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 8, 609 हो गई है जबकि प्रदेश में अबतक कुल 5,98,445 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 323 नए मामले सामने आये और इसी अवधि में 513 लोगों को स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से छुट़टी दे दी गई।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 5,82,506 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से घर भेजा गया है।

प्रसाद के मुताबिक राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 7,330 है जिनमें 2,319 लोग गृह पृथक-वास में और 647 लोग निजी चिकित्सालयों में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बाकी उपचाराधीन मरीजों का इलाज सरकारी अस्‍पतालों में चल रहा है।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 97.34 प्रतिशत हो गयी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को केवल एक दिन में कुल 1.22 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 2. 69 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गयी है।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीका लगाया जा रहा है और बीते शुक्रवार को 1.01 लाख से ज्‍यादा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से प्रत्येक बृहस्पतिवार व शुक्रवार टीकाकरण किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट