देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 32,218 नये मामले, 353 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 से होने वाली मौतें कम होकर 353 हो गई। राज्य में कोविड-19 के 32,218 नये मामले सामने आये जबकि ठीक होने के बाद 52,581 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

बेंगलुरु, 21 मई कर्नाटक में कोविड-19 से होने वाली मौतें कम होकर 353 हो गई। राज्य में कोविड-19 के 32,218 नये मामले सामने आये जबकि ठीक होने के बाद 52,581 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 23,67,742 है जबकि मृतक संख्या 24,207 है।

राज्य में पिछले तीन दिनों के दौरान क्रमश: 548, 468 और 525 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में शुक्रवार को सामने आये 32,218 नये मामलों में से, 9,591 अकेले बेंगलुरु अर्बन से सामने आये और शहर में 26,956 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5,14,238 है। संक्रमण की दर 24.22 प्रतिशत थी, वहीं मृत्यु दर (सीएफआर) 1.09 प्रतिशत है।

वहीं तिरुवनंतपुरम से प्राप्त खबर के अनुसार केरल में शुक्रवार को कोविड​​​​-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट देखी गई है। राज्य में कोविड-19 के 29,673 नये मामले सामने आये जिसमें 129 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,63,577 हो गई।

राज्य सरकार ने कहा कि 142 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,994 हो गई। बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 के 30,491 नये मामले और 128 मौतें हुई थीं।

शुक्रवार को 41,032 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 19,79,919 हो गई, जबकि 3,06,346 का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

वहीं श्रीनगर से प्राप्त खबर के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 3,848 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,63,905 हो गई जबकि 43 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,465 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अभी 49,893 मरीजों का संक्रमण का उपचार चल रहा है जबकि 2,10,547 मरीज अभी तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इंफाल से प्राप्त खबर के अनुसार मणिपुर में कोविड-19 के 656 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 42,565 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि वहीं 15 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 661 हो गई। राज्य में वर्तमान में 6,298 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी