देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 32,097 नये मामले, 188 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 32,097 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गयी जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, दो सितंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 32,097 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,22,133 हो गयी जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,74,307 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.41 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3,19,01,842 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 21,634 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 38,60,248 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,40,186 हो गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक त्रिशूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 4,334 नये मरीज सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,768, कोझिकोड में 3,531, पलक्कड़ में 2,998, कोल्लम में 2,908, मलप्पुरम में 2,664, तिरुवनंतपुरम में 2,440, कोट्टयम में 2,121, अलाप्पुझा में 1,709, कन्नूर में 1,626, पथानमथिट्टा में 1,267, इदुक्की में 1,164 और वायनाड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,012 नये मामले सामने आए।

केरल के विभिन्न जिलों में इस समय 5,68,087 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 33,282 लोग अस्पतालों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट