देश की खबरें | असम में बाढ़ से 6 जिलों में 32,000 लोग प्रभावित, मृतक संख्या 29 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के छह जिलों में 32,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुवाहाटी, आठ जुलाई असम के छह जिलों में 32,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत के साथ राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि गोलाघाट जिले के मोरोंगी राजस्व सर्कल से मौत की सूचना मिली है।
इसमें कहा गया है कि नवीनतम मौतों के साथ इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 हो गई है, जिनमें मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या छह है।
बुलेटिन में कहा गया है कि गोलाघाट जिले में दो स्थानों पर धनसिरी नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है।
कुल मिलाकर, गोलाघाट, होजई, नगांव, शिवसागर, जोरहाट और कार्बी आंगलोंग के छह जिलों के 13 राजस्व मंडल और 169 गांव प्रभावित हुए हैं।
इसमें कहा गया है कि 32,300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित है, जहां करीब 19,500 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)