देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 320 नए मामले, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 320 नए मरीजों की पुष्टि हुई और चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के बाद 300 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 320 नए मरीजों की पुष्टि हुई और चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के बाद 300 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के ताजे बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 66,744 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 320 नमूनों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1812 हो गई जो सोमवार को 1730 थी।

उसमें बताया गया है कि चार और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 10,928 पहुंच गई है।

नमूनों के संक्रमित आने की दर में मामूली गिरावट हुई है। यह एक दिन पहले 0.50 फीसदी थी जो गिरकर 0.48 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 286 और सोमवार को 239 नए मामले आए थे। शनिवार को करीब डेढ़ महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक 321 मामलों की पुष्टि हुई थी।

बुलेटिन में बताया गया है कि मंगलवार को नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद कुल मामले 6,41,660 पहुंच गए हैं।

मार्च के शुरू से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

दिल्ली में मंगलवार तक 952 लोग घर में पृथक-वास में है जबकि 6.28 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\