देश की खबरें | नगालैंड में सामने आये कोविड-19 के 31 नए मामले , दो और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में शनिवार को 31 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ महामारी के मामले बढ़कर 31,441 हो गए । राज्य में शुक्रवार की तुलना में 18 अधिक नये मामले सामने आये हैं।

कोहिमा, 29 सितंबर नगालैंड में शनिवार को 31 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ महामारी के मामले बढ़कर 31,441 हो गए । राज्य में शुक्रवार की तुलना में 18 अधिक नये मामले सामने आये हैं।

समेकित रोग निगरानी परियाजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. न्यानथुंग किकोन ने बताया कि दो और मरीजों की मौत से राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 671 हो गई।

उन्होंने बताया कि दीमापुर जिले में सबसे अधिक 25 नए मामले सामने आए, जबकि कोहिमा एवं फेक में दो-दो और लोग इस संक्रमण की गिरफ्तर में आ गये। किफिरे और मोकोकचुंग में एक-एक और व्यक्ति संक्रमित हो गये।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 35 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं जिसके साथ ही अब तक 29,480 मरीजों ने इस संक्रमण को मात दी है । कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 93.77 प्रतिशत है।

राज्य में फिलहाल 277 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अबतक 1013 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ऋतु थूर ने बताया कि नगालैंड में अब तक कोविड-19 के लिए 3.81 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और शुक्रवार तक 6,95,743 लोगों को टीका लगाया है, जिनमें से 4,02,013 लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट