देश की खबरें | अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 31 नए मामले आए, दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 6,789 हो गए तथा संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हो गई।

पोर्ट ब्लेयर, 22 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 6,789 हो गए तथा संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 274 है, जिनमें से 267 दक्षिण अंडमान जिले में और सात उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं।

पिछले 24 घंटे में 16 और लोग बीमारी से ठीक हो गए, जिससे द्वीपसमूह में ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,417 हो गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अब तक 3,82,015 नमूनों की जांच की है।

उन्होंने बताया कि अब तक द्वीपसमूह में 1.19 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\