देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में शनिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,015 हो गए।

पुडुचेरी, 13 मार्च पुडुचेरी में शनिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,015 हो गए।

संघ शासित प्रदेश के चार क्षेत्रों- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अब तक 670 मरीज महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

पुडुचेरी में अभी कोविड-19 के 191 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 39,154 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 12,367 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 4,273 कर्मियों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है।

इसके अलावा 7,847 उन लोगों को टीका दिया जा चुका है । इनमें वरिष्ठ नागरिक और किसी बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक की उम्र वाले व्यक्ति शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट