देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 जनवरी महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इसने कहा कि महामारी से 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,438 हो गई है।

विभाग ने बताया कि रविवार को कुल 2,342 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,86,469 हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी 52,653 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुंबई शहर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 531 मामले सामने आए जिससे यहां इस महामारी के मामलों की संख्या 3,02,757 हो गई है।

इसके साथ ही मुंबई में सात और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 11,244 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट