विदेश की खबरें | पाकिस्तान की जेलों में 308 भारतीय कैदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शनिवार को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपनी जेलों में बंद 42 आम नागरिकों और 266 मछुआरों समेत कुल 308 भारतीय कैदियों की सूची यहां भारतीय उच्चायोग को सौंपी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक जुलाई पाकिस्तान ने शनिवार को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपनी जेलों में बंद 42 आम नागरिकों और 266 मछुआरों समेत कुल 308 भारतीय कैदियों की सूची यहां भारतीय उच्चायोग को सौंपी।

विदेश कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि यह कदम दोनों देशों के बीच राजनयिक पहुंच को लेकर हुए वर्ष 2008 के समझौते के प्रावधानों के अनुरूप उठाया गया है।

राजनयिक पहुंच का आशय यह है कि किसी देश में विदेशी नागरिक को अपने देश के दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करने का अधिकार है।

विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया, ‘‘ पाकिस्तान की सरकार ने शनिवार को पाकिस्तानी जेलों में बंद 308 भारतीय कैदियों की सूची इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी। भारत सरकार ने भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की सूची नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपी।’’

सूची के मुताबिक भारतीय जेलों में 417 पाकिस्तानी कैदी हैं जिनमें 343 आम नागरिक हैं और 74 मछुआरे हैं। इस्लमाबाद ने भारत सरकार से सजा पूरी कर चुके पाकिस्तान के आम नागरिकों को रिहा करके सौंपने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भारत ने भी पाकिस्तान से जेलों में बंद भारतीय आम नागरिकों और मछुआरों जिनकी रिहाई लंबित है उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट