देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 307 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 307 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,82,476 हो गयी, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,856 पर स्थिर रही। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 240 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,32,792 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.10 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत बनी हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,828 है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि सतारा, सांगली, नंदुरबार, धुले, बीड, लातूर, हिंगोली, अकोला, बुल्ढाणा, यवतमाल और गोंदिया जिले में कोविड-19 का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

राज्य में अब तक 8,06,98,645 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 49,658 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नये मामलों में से सर्वाधिक 198 मामले मुंबई क्षेत्र में सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड