देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 3,048 नए मामले, विधानसभा सचिवालय एक हफ्ते के लिए बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 3,048 नए मामले आए हैं और राजधानी पटना सबसे अधिक प्रभावित होने की वजह से राज्य विधानसभा सचिवालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पटना, सात जनवरी बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 3,048 नए मामले आए हैं और राजधानी पटना सबसे अधिक प्रभावित होने की वजह से राज्य विधानसभा सचिवालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,489 तक पहुंच गई है। विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सबसे अधिक 1,362 मामले पटना में आए हैं जबकि गया में 193 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बिहार में बुधवार और बृहस्पतिवार को संक्रमण के क्रमशः 1659 और 2379 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विभाग ने बताया कि पटना और गया में क्रमशः 5074 एवं 889 उपचाराधीन मरीज है जो राज्य में कुल सक्रिय मामलों का करीब 80 प्रतिशत है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.84 लाख नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 6.19 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।राज्य में अबतक ओमीक्रोन के एक मामले की पुष्टि हुई है।

इस बीच, पटना में कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि के मद्देनजर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सदन सचिवालय को आठ जनवरी से 17 जनवरी तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया।

सिन्हा ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए विधानसभा सचिवालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा सचिवालय बंद रहने के दौरान सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण बृहस्पतिवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। सरकार ने 21 जनवरी, 2022 तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और नए दिशा-निर्देश जारी किए जिसमें उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक और 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ फिर से खोले गए कॉलेजों सहित सभी कक्षाओं को बंद करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट