देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 3,036 नए मामले, 45 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के कारण 45 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,854 हो गयी। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के 3,036 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.14 लाख से अधिक हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के कारण 45 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,854 हो गयी। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के 3,036 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.14 लाख से अधिक हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: SP नेता आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को मिली जमानत.

दो से 12 अक्टूबर के बीच रोजाना नए मामलों की संख्या 3,000 से कम रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, 10 अक्टूबर और 29 सितंबर को शहर में 48 मरीजों की मौत हुयी थी जो 16 जुलाई के बाद किसी एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या थी। 16 जुलाई को दिल्ली में 58 मरीजों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- UP सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण.

पिछले दिन 54,957 नमूनों की जांच की गयी जिससे मंगलवार को 3,036 नए मामलों का पता चला।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 45 और मरीजों की मौत होने से कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,854 हो गयी।

इस बीच मंगलवार को इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 21,490 हो गयी जो एक दिन पहले 20,535 थी।

बुलेटिन के अनुसार, नगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,14,224 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड