देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 3021 नए मामले, ब्रिटेन से लौटे दो लोग संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोमवार को 3021 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया तथा 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कुल मामले 7,78,873 हो गए तथा मृतक संख्या 3160 पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, चार जनवरी केरल में सोमवार को 3021 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया तथा 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कुल मामले 7,78,873 हो गए तथा मृतक संख्या 3160 पहुंच गई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि ब्रिटेन से हाल में लौटे दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन से हाल में लौटे अबतक कुल 39 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगाने के लिए पुणे के एनआईवी में भेजे नमूनों में से 12 के नतीजे आए गए हैं और इनमें नया प्रकार नहीं पाया गया है।

सोमवार को सामने आए कुल मामलों में से 52 राज्य के बाहर के हैं जबकि 2643 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। दो सौ 84 मरीजों को कैसे संक्रमण हुआ, इसका पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, संक्रमितों में 42 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि अबतक कुल 7,12,389 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 63,135 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट