जरुरी जानकारी | फेम-2 योजना के तहत दो साल में 3,000 अतिरिक्त ई-बसें चलेंगी: पांडेय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि फेम-2 योजना के तहत अगले दो साल में देश के विभिन्न शहरों में 3,000 से अधिक अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी।

केवड़िया, आठ अक्टूबर भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि फेम-2 योजना के तहत अगले दो साल में देश के विभिन्न शहरों में 3,000 से अधिक अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी।

गुजरात के केवड़िया में आयोजित 'इंडस्ट्री 4.0' सम्मेलन में शिरकत करने आए पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 3,049 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।

इस मौके पर शुक्रवार को उन्होंने 175 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई जिनमें से 75 गुजरात के लिए और 100 कर्नाटक के लिए दी गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दो साल में देश भर में 3,000 से अधिक नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।’’

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के त्वरित अंगीकरण एवं विनिर्माण के दूसरे चरण (फेम इंडिया फेज 2) को 2019 में मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने दो कंपनियों को नोटिस भेजकर उनके इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों के बारे में जानकारी मांगी है। उन कंपनियों से पूछा गया है कि इन कलपुर्जों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन हुआ है या नहीं। दरअसल इन कंपनियों ने फेम-2 योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी के दावे दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\