नयी दिल्ली, 24 अप्रैल बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा उद्योगों के 300 से अधिक विशेषज्ञ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (26 अप्रैल) से शुरू हो रहे दो दिन के नवीकरणीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे इस क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला प्रणालियों में सुधार के लिए व्यावसायिक संभावनाओं और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
शोध कंपनी मेरकॉम इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा कि प्रतिभागी नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) के उपयोग की दिशा में सरकार के जोर के बीच अपनी ऊर्जा लागत को कम करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
यह चर्चा वार्षिक ‘मेरकॉम इंडिया नवीकरणीय शिखर सम्मेलन 2023’ का हिस्सा होगी। यह 26 अप्रैल, 2023 से शुरू हो रहा है।
मेरकॉम इंडिया की प्रबंध निदेशक प्रियदर्शिनी संजय ने बयान में कहा, इस क्षेत्र की 300 से अधिक कंपनियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए घरेलू सौर और बिजली उद्योग में संभावनाएं तलाशने वाली विदेशी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।
संजय ने आगे कहा कि विशेषज्ञ नवीकरणीय परियोजनाओं के बदलते परिदृश्य, ऊर्जा भंडारण और हरित हाइड्रोजन की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY