देश की खबरें | दिल्ली सरकार के कोविड देखभाल केंद्र में 300 बेड का आईसीयू, टेलीमेडिसिन केंद्र खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में फील्ड अस्पताल के व्यापक उन्नयन के क्रम में, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुराड़ी में कोविड देखभाल केंद्र पर 300 बिस्तरों का आईसीयू केंद्र और एक टेलीमेडिसिन केंद्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली में फील्ड अस्पताल के व्यापक उन्नयन के क्रम में, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुराड़ी में कोविड देखभाल केंद्र पर 300 बिस्तरों का आईसीयू केंद्र और एक टेलीमेडिसिन केंद्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जैन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि संत निरंकारी मैदान कोविड देखभाल केंद्र जहां स्वस्थ होने की उच्चतम दर देखी गई, उसको भारतीय मूल के चिकित्सकों के लिए ब्रिटिश संगठन (बीएपीआईओ) के 750 चिकित्सकों द्वारा ज्ञान सहायता प्रदान की जाएगी।

बयान में जैन के हवाले से कहा गया, “इस 800 बिस्तरों के कोविड देखभाल केंद्र का 300 से ज्यादा आईसीयू बिस्तरों, वेंटिलेटरों और टेलीमेडिसिन केंद्र के साथ उन्नयन किया जाएगा और यह पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ और बहुत अनोखे मैदानी अस्पतालों में से एक होगा।”

उन्होंने कहा कि कोविड देखभाल केंद्र गहन देखभाल में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा समर्थित आईसीयू देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी।

जैन ने कहा कि यह स्वास्थ्य अवसंरचनाओं को सुधारने की दिशा में “केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता” और दिल्ली के लोगों के प्रति समर्पण है जिससे परियोजना संभव हो सकी।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ज्ञान एवं समर्थन के साथ केंद्र को सहायता देने के लिए बीएपीआईओ के साथ ही संत निरंकारी ट्रस्ट और उसके स्वयंसेवियों के योगदान के प्रति आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी