खेल की खबरें | जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुक्रवार से यहां शुरू होगी जिसमें कल 30 टीम भाग लेंगी।

काकीनाडा, 31 जुलाई हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शुक्रवार से यहां शुरू होगी जिसमें कल 30 टीम भाग लेंगी।

इस बार यह प्रतियोगिता डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें टीमों को तीन डिवीजन ए, बी और सी में बांटा गया है। प्रतियोगिता 12 अगस्त तक चलेगी।

ए और बी डिवीजन में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को अगले वर्ष के टूर्नामेंट में क्रमशः बी और सी में रेलीगेट कर दिया जाएगा जबकि बी और सी डिवीजन की शीर्ष दो टीमों को क्रमशः ए और बी डिवीजन में जगह मिलेगी।

डिवीजन ए में देश की शीर्ष 12 टीमें शामिल हैं। इसके पूल ए में गत वर्ष की चैंपियन हॉकी झारखंड, पूल बी में पिछले वर्ष की उपविजेता हॉकी मध्य प्रदेश और पूल सी में तीसरे नंबर की टीम हॉकी हरियाणा शामिल है।

डिवीजन बी और डिवीजन सी में वे टीमें शामिल हैं जो राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष 12 में नहीं हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘सीनियर राष्ट्रीय और सब जूनियर राष्ट्रीय के बाद अब जूनियर राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी नया प्रारूप लागू किया जाएगा। सीनियर और सब जूनियर दोनों टूर्नामेंट से हमें वाकई सकारात्मक परिणाम मिले हैं और हमें पूरा विश्वास है कि जूनियर घरेलू खिलाड़ी भी इस नए प्रारूप में खेलकर उतने ही खुश होंगे।’’

डिवीजन ए

पूल ए: हॉकी झारखंड, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी कर्नाटक

पूल बी: हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी पंजाब, हॉकी चंडीगढ़।

पूल सी: हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी बंगाल।

पूल डी: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी आंध्र प्रदेश।

डिवीजन बी

पूल ए: मणिपुर हॉकी, पुडुचेरी हॉकी, हॉकी उत्तराखंड, केरल हॉकी, असम हॉकी।

पूल बी: हॉकी हिमाचल, दिल्ली, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी अरुणाचल, हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार।

डिवीजन सी

पूल ए: दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी, जम्मू और कश्मीर, गोवा हॉकी, त्रिपुरा।

पूल बी: हॉकी गुजरात, राजस्थान, हॉकी मिजोरम, तेलंगाना हॉकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट