खेल की खबरें | सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे 30 राज्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया की 30 राज्य इकाइयां 11 दिसंबर से पिम्परी चिंचवाड़ के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में होने वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

पुणे, एक दिसंबर हॉकी इंडिया की 30 राज्य इकाइयां 11 दिसंबर से पिम्परी चिंचवाड़ के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में होने वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी महाराष्ट्र कर रहा है जबकि सह मेजबान पिम्परी चिंचवाड़ नगर निगम तथा पिम्परी चिंचवाड़ पुलिस है। विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल 21 दिसंबर को होगा।

राष्ट्रीय महासंघ ने फैसला किया है कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप इस बार नए प्रारूप में होगी जिसमें सिर्फ राज्य इकाइयां हिस्सा लेंगी।

हॉकी महाराष्ट्र 10वीं बार किसी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।

चैंपियनशिप लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी जिसमें 30 प्रतिभागी टीम को चार-चार टीम के आठ समूहों में बांटा जाएगा। इनमें से ग्रुप ए और बी में तीन-तीन टीम होंगी।

ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें नॉकआउट में जगह बनाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी