देश की खबरें | दिल्ली में कोविड के 30 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए तथा एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.62 फीसदी है।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए तथा एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.62 फीसदी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में बृहस्पतिवार को कोविड के 36 मामले मिले थे और संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत थी।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,06,710 हो गई है जबकि इसके कारण 26,514 लोगों की जान जा चुकी है।

एक दिन पहले 4,824 नमूनों की जांच में शुक्रवार को 30 नए मामले मिले।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 181 है जबकि 138 मरीज घर में पृथक-वास में हैं।

दिल्ली सरकार ने आठ और नौ नवंबर को बुलेटिन जारी नहीं किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू