Iraq Attack: बगदाद के बाजार में सड़क किनारे बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत

इराक की सेना ने बताया कि हमला सद्र शहर में वहईलात बाजार में सोमवार को हुआ. दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इराक (Iraq) की सेना ने बताया कि हमला सद्र शहर में वहईलात बाजार में सोमवार को हुआ. दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं. यह धमाका ईद-उल-अजहा की छुट्टी से एक दिन पहले हुआ है, जब बाजारों में उपहार और सामान खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ रहती है.

हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्व में इस्लामिक स्टेट संगठन इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है. यह भी पढ़ें : Iraq Attack: इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाका, 18 लोगों की मौत

सेना के बयान के अनुसार, इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है. सेना ने कहा कि मामले की जांच जारी है. इस साल यह तीसरी बार है जब पूर्वी बगदाद से सटे घनी आबादी वाले इलाके में बाजार को बम से निशाना बनाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट