Payment Gateway Service: भुगतान गेटवे सेवा प्रणाली में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप में 3 और गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता की प्रणाली में सेंध लगाकर 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Arrest (Photo Credits: Twitter)

ठाणे, 27 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता की प्रणाली में सेंध लगाकर 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. पंजाबराव उगाले ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोगों की पहचान केदार दिघे (41), संदीप नकाशे (38) और राम बोहरा (47) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि तीनों को बृहस्तपिवार देर रात गिरफ्तार किया गया.

अप्रैल 2023 में शहर के श्रीनगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक भुगतान सेवा प्रदाता की प्रणाली में सेंध लगाकर 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है. अधिकारियों ने पहले कहा था कि जांच के दौरान साइबर सेल टीम को 16,180 करोड़ रुपये से अधिक संदिग्ध लेन-देन का पता चला था.

शहर की नौपाड़ा पुलिस ने इस सिलसिले में छह अक्टूबर को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 467, 468 (जालसाजी), 120बी (आपराधिक साजिश) और 34 (सामान्य इरादा) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था.

प्राथमिकी के अनुसार, जितेंद्र पांडे नामक एक आरोपी ने पहले भी बैंकों में ‘संपर्क और बिक्री प्रबंधक’ के रूप में आठ से 10 वर्ष तक काम किया था. एक अधिकारी ने बताया कि मामले के आरोपियों ने संदिग्ध लेन-देन के लिए कई फर्जी साझेदार कंपनियां स्थापित की थीं. गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ इन फर्जी कंपनियों से जुड़े हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल