विदेश की खबरें | टेनेसी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रैंकलिन (अमेरिका), 16 मई (एपी) विलियमसन काउंटी में बुधवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फ्रैंकलिन (अमेरिका), 16 मई (एपी) विलियमसन काउंटी में बुधवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

विलियमसन काउंटी के प्रमुख डिप्टी मार्क एलरोड ने संवाददाताओं को बताया कि विमान ने बैटन राउज, लुईसियाना से उड़ान भरी थी और लुइसविले, केंटकी की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर के आसपास नैशविले से लगभग 48.28 किलोमीटर दक्षिण में टेनेसी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एलरोड ने कहा कि विमान का मलबा एक मील से अधिक क्षेत्र में फैला है, लेकिन किसी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

मृतकों के नाम जारी नहीं किये गये हैं।

विलियमसन काउंटी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता जिल बर्गिन ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12:05 बजे फोन आया था।

बर्गिन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "फोन करने वाले ने बस एक विमान दुर्घटना की आशंका जताई और उनके पास बहुत अधिक विवरण नहीं था। उन्होंने बस एक आवाज सुनी और मलबा देखा। उन्होंने बस यही जानकारी दी।"

फेडरल एविएशन एसोसिएशन (एफएए) ने विमान की पहचान सिंगल-इंजन बीचक्राफ्ट V35 के रूप में की है।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड घटना की जांच कर रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट