देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव के दौरान नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 3.5 करोड़ पौधे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण संरक्षण और नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम के तहत प्रदेश में वन महोत्सव के दौरान वन विभाग ने प्रमुख नदियों के किनारे लगभग 3.5 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा है।
लखनऊ, सात जुलाई पर्यावरण संरक्षण और नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी कदम के तहत प्रदेश में वन महोत्सव के दौरान वन विभाग ने प्रमुख नदियों के किनारे लगभग 3.5 करोड़ पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा है।
प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस महा अभियान के तहत प्रदेश की प्रमुख नदियों- गंगा, यमुना, गोमती, केन, बेतवा आदि के किनारे पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा।
इसके मुताबिक, प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के कई विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि एक जुलाई से पौधरोपण के महाभियान के तहत वन विभाग ने प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के किनारे 21,313.52 हेक्टेयर क्षेत्र में 3,56,26,329 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा है।
इस अभियान के तहत गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, केन, बेतवा, राप्ती, सोन, रामगंगा, छोटी गंडक, चंबल, हिंडन, और अन्य नदियों के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की है।
इस अभियान के तहत यमुना नदी के किनारे सर्वाधिक 96,78,330 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि गंगा के किनारे 54,80,994 और बेतवा के किनारे 50,61,251 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन महोत्सव-2025 को “पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं” नारे के साथ जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)