राजधानी स्पेशल ट्रेनों में पांच दिनों में 3.5 लाख यात्रियों ने सफर किया, 69 करोड़ का राजस्व मिला

रेलवे द्वारा लॉकडाउन के चलते फंसे हुए लोगों को दिल्ली से देश के अन्य बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए 12 मई को राजधानी स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई थी और इन रेलगाड़ियों में मध्यम वर्ग की तरफ से सबसे ज्यादा सीट बुक की गई जिस कारण ज्यादातर ट्रेनों में एक भी सीट नहीं बची थी।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई राजधानी स्पेशल ट्रेनों ने पिछले पांच दिनों में करीब साढ़े तीन लाख यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया और भारतीय रेलवे के लिए 69 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया।

रेलवे द्वारा लॉकडाउन के चलते फंसे हुए लोगों को दिल्ली से देश के अन्य बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए 12 मई को राजधानी स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई थी और इन रेलगाड़ियों में मध्यम वर्ग की तरफ से सबसे ज्यादा सीट बुक की गई जिस कारण ज्यादातर ट्रेनों में एक भी सीट नहीं बची थी।

अधिकारियों ने बताया कि 16 मई को कुल 27,788 लोगों ने इन रेलगाड़ियों में सफर किया और रविवार को यह संख्या 30,127 पर पहुंच सकती है।

ये ट्रेनें राजधानी के मार्गों पर चलती हैं और इनमें प्रीमियम किराया लिया जाता है।

रेलवे ने कहा, “अब तक करीब 1,87,827 टिकट बुक की गई हैं और कुल 3,38,634 यात्रियों ने इन विशेष रेलगाड़ियों में सफर किया है। अब तक 69,33,67,735 रुपये का कुल किराया वसूला गया है। 21 ट्रेनों का 27 मई को परिचालन किया जाएगा।”

इन ट्रेनों का परिचालन रेलवे की तरफ से पहला संकेत है कि 17 मई को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद यात्री सेवा को श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है।

हालांकि अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि कम से कम 30 जून तक नियमित सेवा फिर से नहीं शुरू की जाएगी।

शुरुआत में इन रेलगाड़ियों में कोई प्रतीक्षा सूची नहीं थी लेकिन भारी मांग के चलते बाद में वेटिंग टिकट की भी घोषणा की गई।

भारतीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि इन विशेष रेलगाड़ियों में प्रतीक्षा सूची एसी थ्री टियर के लिए 100, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के लिए 50, शयनयान श्रेणी के लिए 200 जबकि प्रथम श्रेणी वातानुकूलित एवं एग्जिक्यूटिव श्रेणी के लिए 20 से अधिक नहीं होगी। विशेष ट्रेनों में आरएसी की व्यवस्था नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट