देश की खबरें | 29 जून : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नयी दिल्ली, 29 जून सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्त्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यह दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।

1757 : क्लाइव ने मुर्शीदाबाद में प्रवेश किया और मीर जाफर की बंगाल, बिहार और ओड़िशा के नवाब के तौर पर तख्तपोशी की ।

1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।

1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 : सेशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।

1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।

2005 : भारत और अमेरिका में 10 वर्षीय समग्र समझौता।

2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी