देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना के 299 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले की संख्या से 160 अधिक है।

मुंबई, तीन मई महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले की संख्या से 160 अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राज्य में एक मरीज के मौत होने की भी खबर है।

मंगलवार को, राज्य में कोविड-19 के 139 मामले सामने आए थे।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 81,66,506 और मृतक संख्या 1,48,516 हो गई। मुंबई में वायरस से संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई।

बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में अभी 2,939 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.15 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या बढ़कर 8,70,13,504 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज