देश की खबरें | भारतीय थलसेना में शामिल हुए 297 अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया।
चेन्नई, सात सितंबर चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया।
ओटीए के परमेश्वरन ड्रिल स्क्वायर में आयोजित 'पासिंग आउट परेड' की समीक्षा सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राज सुब्रमणि ने की।
ओटीए ने कहा कि मित्रवत देशों के दस कैडेट अधिकारी और पांच कैडेट अधिकारी (महिला) ने भी सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया। मित्रवत देशों के कैडेट के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है।
कैडेट अधिकारी संस्थान में ‘शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स’ के 118वें बैच तथा शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (महिला) के 32वें बैच और अन्य समकक्ष पाठ्यक्रमों से संबंधित थे।
थल सेना उपप्रमुख ने अपने संबोधन में कैडेट अधिकारी और ओटीए कर्मियों की अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की।
उन्होंने कहा, “आपको जल्द ही दुनिया के कुछ बेहतरीन सैनिकों की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा। ये सैनिक आपकी सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं। अब आपको उनके जीवन और कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए, अपनी कमान को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कुशल, अनुशासित और धैर्यवान बनाएं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)