देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,956 नये मामले, चार मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 14 जून महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,956 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,15,418 हो गयी, जबकि चार मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,875 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 2,165 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,49,276 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत बनी हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,267 हो गयी है।

राज्य में अब तक 8,13,83,115 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 36,911 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के बीए.5 स्वरूप के दो और मामले दर्ज किए गए। दोनों ही मरीज ठाणे शहर में सामने आए। दोनों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\